Sambhal News: दो साल से अधूरी सड़क, ग्रामीणों में रोष
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में ग्रामीण अमृत योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए खोदी गई सड़कें आज भी बदहाल पड़ी हैं। काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार के चले जाने के बाद ग्रामीणों को उखड़ी सड़कों, जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीण जल निगम द्वारा गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे सड़क गढ्डों में तब्दील हो गई और आए दिन उसमें फंस कर दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ बच्चे व लोग चोटिल हो चुक है। बरसात के दिनों में गढ्डों में पानी भरने से जहां गंदे पानी में होकर आम लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.