संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: जिला प्रशासनिक समिति के निर्देश पर विकास खंड जुनावई के बी-पैक्स खिरकवारी व हिम्मतपुर के कैडर सचिव कृष्णपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच समिति की 9 जुलाई की अंतरिम व अनंतिम जांच आख्या में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता तथा जिला प्रशासनिक समिति के सदस्य सचिव ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। जांच में कृष्णपाल सिंह पर समिति के कार्यों का नियमानुसार संचालन न करने तथा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने के आरोप पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: रिंकू सिंह राही ! अब आप न्यायिक हैं, जांच समिति में सदस्य नहीं, जांच करना अपेक्षित नहीं आदेश के मुताबिक निल...