Sambhal News: दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत, दो घायल
संभल, अगस्त 2 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के नए बाईपास स्थित देवरखेड़ा मोड़ पर शनिवार रात बाइक और बुलेट की आमने-सामने की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनकी पांच वर्षीय पोती और बुलेट सवार चिकित्सक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा निवासी ताराचंद राणा (52) पुत्र चुन्नी सिंह राणा शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पांच वर्षीय पोती रूबी को ग्राम देवरखेड़ा स्थित रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहे थे। नए बाईपास पर देवरखेड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक के सामने से आ रही बुलेट से जोरदार टक्कर हो गई。 यह भी पढ़ें- बाइक और बुलेट की टक्कर में अधेड़ की मौत, मासूम व चिकित्सक घायलदुर्घटना के बाद का हाल हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.