संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के जुनावई अजीजपुर मार्ग पर दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत होने पर दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय पुलिस के द्वारा सीएचसी में एडमिट कराया गया। जहां दोनों को प्रथम उपचार देने के बाद अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के अजीजपुर जुनावई‌ मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइकें आमने-सामने आकर टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरने से लहूलुहान हो गए। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों बाइक सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाॅ चिकित्सकों ने बबराला थाना क्षेत्र के शाहजहांनाबाद गांव के रहने वाले सत्यदेव सिंह एवं जुनावई थाना क्षेत्र के मैढ़ोली गांव के रहने वाले तेजसिंह ...