Sambhal News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: थाना असमोली क्षेत्र में असमोली-मढ़न मार्ग पर बेला बोर्ड के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। असमोली क्षेत्र के गांव हीरापुर नवादा निवासी आशीष पुत्र सरदार अपने चचेरे भाई राजा पुत्र भूरे सिंह के साथ बुधवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल से असमोली जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से बिलालपत निवासी शानेरब पुत्र ताहिर बाइक से मुबारकपुर बंद की तरफ जा रहे थे। बेला बोर्ड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार तीनों युवक उछलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.