Sambhal News: दो घंटे की बारिश ने चन्दौसी को बनाया तालाब, घरों तक घुसा पानी
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: चन्दाौसी संवाददाता। महज दो घंटे की झमाझम बारिश से रविवार को शहर की प्रमुख सड़कें, गली-मोहल्ले और कई कालोनियां जलमग्न हो गईं। जगह-जगह इतना पानी भर गया कि सड़क और नाले का अंतर तक दिखाई नहीं दिया। कई स्थानों पर दुकानों और घरों के सामने पानी जमा हो गया, जबकि निचले इलाकों में लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। जलभराव के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ पानी में दो पहिया के साथ चार पहिया वाहन स्वामियों को परेशानियां उठानी पड़ी। वाहनों के बंद होने पर गंदे पानी में खींच कर ले जाना पड़ा। रविवार की सुबह 11 बजे आसमान में काले बादल छा गए और रिमझिम फुहार शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में बारिश ने तेज रूप ले लिया और 12 बजे करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई। सुभाष रोड, का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.