Sambhal News: दो किसानों को सांप ने डंसा, समय पर उपचार मिलने से बची जान
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: संभल के सिंहपुरसानी में बारिश के मौसम में खेतों और ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेतों पर काम कर रहे दो किसानों को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तत्काल सिरसी नाल स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। नखासा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी देवराज (20) पुत्र सोमपाल धान के खेत में घास काट रहा था। इसी दौरान फसल के बीच छिपे सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सिरसी नाल स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ और चिकित्सकों ने उसे खतरे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.