संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: फोटो- दो अलग-अलग गांवों में सांप के डसने से महिला और युवक घायल -दोनों को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती चन्दौसी संवाददाता। कोतवाली व थाना बनियाठेर क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में बुधवार को सांप के डसने से एक महिला और एक युवक घायल हो गए। सांप के डसने के बाद परिवार के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटनाक्रम कोतवाली क्षेत्र के कैथल गांव निवासी भोला पुत्र बुद्धि बुधवार सुबह घर से शौच के लिए जंगल जा रहा था। रास्ते में उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। सांप ने उसके सीधे पैर की एड़ी में डस लिया। सांप के डसते ही भोला की चीख निकल गई। इसके बाद सांप वहां से भागने लगा। भोला ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे से सां...