संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को देवी भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की। हवन में आहुतियां दीं और उपवास रखा। गली मौहल्लों में स्थित मंदिरों में महिलाओं ने देवी छंद गाए। वहीं नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। देर रात तक मंदिर मार्गों पर भक्तों की चहल पहल रही। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के मंदिर मौलागढ़ के कंकाली देवी मंदिर, रामबाग धाम के श्री सिद्धीदात्री नवदुर्गा मंदिर, सीता आश्रम की मां बगिया वाली नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट श्री गंगा देवी मंदिर, गोलागंज देवी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड : नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों म...