संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न अड्डे पर मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार में स्थित फिरोज टेलीकाम की बंद दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने दुकान के भीतर रखे इनवर्टर बैट्रीया इलेक्ट्रानिक सामान और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग कि टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। हादसे में करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के गांव मढ़न अड्डे पर थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी मौ० आकिल पुत्र कल्लू की फिरोज टेलीकाम के नाम से दुकान है। 29 सितंबर मंगलवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे अचानक दुका...