संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाय में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहित पुत्र प्रथम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर को वह मोटरसाइकिल से कंप्यूटर और दूध का टैंक लेकर जा रहा था। गांव में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर भाई और चाचा बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गुन्नौर में कंप्यूटर व दूध का टैंक ले जा रहे युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि बाद में गांव का ही एक युवक घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा, जिससे विवा...