Sambhal News: दुर्गाष्टमी पर दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन, नारी शक्ति का दिया संदेश
संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: विश्व हिंदू परिषद की प्रमुख इकाई दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मां भगवती की आराधना, दीप प्रज्वलन और पारंपरिक शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और पदाधिकारियों ने मां भगवती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संयोजिका सोनी के तत्वावधान में किया गया। मातृशक्ति की जिला संयोजिका दीपा वार्ष्णेय की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका प्रतीक्षा गुप्ता ने कहा कि दुर्गाष्टमी केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.