Sambhal News: दुकान से 1.05 लाख रुपये चोरी, दो ग्रामीणों पर आरोप
संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में नमाज पढ़ने गए एक दुकानदार की दुकान से 1 लाख 5 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव शहबाजपुर कलां निवासी अकबर अली पुत्र मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के पास उनकी प्लास्टिक पाइप की दुकान है। मंगलवार 21 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे वह दुकान बंद कर गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो लोग दुकान में घुस गए और लोहे की मेज की रैक तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। नमाज पढ़कर वापस लौटने पर उन्होंने दुकान में रैक टूटी हुई देखी। जांच करने पर उसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.