संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: सरायतरीन में दो समुदायों के बीच दुकानों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आ गया। शुक्रवार को एक पक्ष ने विवादित स्थान पर दुकान लगाने का प्रयास किया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। बताया गया कि विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं करने की चेतावनी दी है। बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...