संभल, अगस्त 9 -- Sambhal News: चन्दौसी। पैसों के लेनदेन को लेकर रविवार की सुबह दुकान खोलने जा रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएससी में भर्ती कराया। परिजनों ने बहजोई निवासी व्यापारी पर उधर के पैसे मांगने पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी अक्षय कुमार गुप्ता(22) पुत्र शिवओम गुप्ता रविवार की सुबह सात बजे रोजाना की तरह रेलवे फाटक 36बी स्थित अपने किराना स्टोर को स्कूटी से खोलने जा रहा था। जैसे ही वह न्यायालय के पास सब्जी मंडी मोड पर पहुंचा तो सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी रोक ली और सीने पर तमंचा लगा दिया। अक्षय ने तमंचा देखकर विरोध करना शुरू कर दिया इस दौरान ...