संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के कस्बा लाइनपार में दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला यादवान निवासी आशीष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लल्लन और भूरा निवासी मोहल्ला टंकी उसकी चाय की दुकान के सामने शराब पी रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे उसके सिर में चोट आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद आशीष ने थाना बबराला पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि आरोपी लल्लन और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे...