Sambhal News: दीवार में लगी कील हटाने को लेकर मारपीट, युवती घायल
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला कच्चा बाग में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक युवती घायल हो गई। बता दें कि कच्चा बाग निवासी युवती जगरोशनी के घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार के कोने में एक कील लगी थी। जिसपर पड़ोसी का तार बंधा हुआ था। इसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की मारपीट शुरू हो गई। जिसमें जगरोशनी घायल हो गई। घायल को परिजन जिला अस्पताल ले आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.