संभल, सितम्बर 15 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक सैंधरी में रविवार रात चोर दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण और कपड़ों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह परिवार के लोगों के नीचे उतरने पर घटना की जानकारी हुई। गांव मिलक सैंधरी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र कल्लू सिंह रविवार रात परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे के दरवाजे पर कुंडा लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का कुला, चांदी की चेनें, कपड़े तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो कमरे का ...