Sambhal News: दीवार पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, भरभराकर ढही दीवार
संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: बबराला की लोहिया कॉलोनी में रविवार दोपहर जर्जर हालत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर महेश के मकान की बाहरी दीवार पर गिर गया। तेज विद्युत करंट के संपर्क में आते ही दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे के समय पास में खेल रही 11 वर्षीय बालिका दीप्ति पुत्री रमेश बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि वह बिजली के तार की चपेट में नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले वासियों ने बताया कि विद्युत लाइन के तार लंबे समय से जर्जर हालत में झूल रहे हैं। आए दिन फाल्ट होने के बावजूद विभाग ने तार बदलने की सुध नहीं ली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली, हादसे की आशंका रविवार को तार टूटकर गिरने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.