संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी में 12 दिन पहले सुबह बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हुई महिला की मंगलवार रात मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यहां बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव खटैटा निवासी 24 वर्षीय बहन किरण पत्नी रिंकू 21 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपने पिता के घर डारनी गांव आई थी। 22 अगस्त की सुबह अपने दो वर्षीय बेटे शनि के साथ बड़े भाई परमानंद के घर से छोटे भाई लख्मीचंद के घर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत जैसे ही वह महेंद्र और विनीत के मकान के पास पहुंची, तभी अचानक उनके मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में ...