संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव बीटा की दक्षिण मढ़ैया में सोमवार शाम को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। होराम सिंह अपने दामाद की मौत का गम सहन नहीं कर सके। दामाद की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत के करीब एक घंटे बाद 78 वर्षीय होराम सिंह की भी खेत में अचानक मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। बताया गया कि परिवार के लोग दामाद की मौत के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान होराम सिंह भैंसा-बुग्गी लेकर पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए। चारा रखने के बाद वह खेत में ही अचानक गिर पड़े। भैंसा-बुग्गी अकेली घर पहुंची तो पोते दिव्यांश ने भैंसे को बुग्गी से अलग कर बांध दिया। काफी देर तक दादा के घर नहीं लौटने पर दिव्यांश उन्हें तलाशते हुए खेत पर पहुंचा। वहां होराम सिंह को खेत में पड़ा द...