संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: थाना कैलादेवी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लधनपुर निवासी राजवती उर्फ राजमाला पत्नी वीरपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वह काफी समय से फरार चल रही थी। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव लधनपुर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप पुलिस का कहना है कि दहेज उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े मामलों...