संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने थाना जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित दबथरा पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पुलिस चौकी के उद्घाटन के अवसर पर एसपी ने चौकी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को हरियाली बनाए रखने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। नई चौकी से पुलिस और लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: फतनपुर म...