Sambhal News: दंपति से मारपीट व धमकी पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर थाना क्षेत्र के पचाक गांव निवासी दंपति ने मारपीट के साथ युवक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचाक गांव निवासी सावित्री पत्नी सुनील ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को गांव के ही विवेक ने उनके पति सुनील से एक काम करने के लिए कहा था। सुनील द्वारा काम करने से इनकार करने पर विवेक उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पति को बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.