संभल, नवम्बर 28 -- Sambhal News: नगर के संभल गेट निवासी युवक ने दंपति सहित कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और उसकी जेव में रखे पांच हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है। नगर के संभल गेट निवासी बंटू पुत्र नवाव जान ने बताया कि शुक्रवार की रात पुराने बाईपास रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में ढोल बजाकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक 36बी के पास पहुंचा तो मिले रुपयों की गिनती करने लगा, तभी एक दंपत्ति उसके पास आए और जवरन उसको अपने साथ फाटक से स्टेशन रोड की ओर ले गए। जहां पर चार पांच लोग और आ गए। तभी दंपति ने उसकी जेब में रखे रुपये जबरन निकलने लगे। उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके सािा डंडों से मारप...