Sambhal News: दंगा नियंत्रण में महिला पुलिसकर्मियों ने एंटी रायट गन से की फायरिंग
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत सोमवार को नवीन पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने एंटी रायट गन, आंसू गैस गन, पंप एक्शन गन और चिली ग्रेनेड के संचालन के साथ फायरिंग का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महिला पुलिसकर्मियों को प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण में महिला थाना और विभिन्न थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। उन्हें दंगा नियंत्रण योजना, बलवा ड्रिल और विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने, भीड़ को नियंत्रित करने और दंगा नियंत्रण उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.