Sambhal News: थानों में फेरबदल, 33 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: संभल। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 33 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों और चौकियों में भेजा गया है। बहजोई, धनारी, हयातनगर, रजपुरा, कुढ़फतेहगढ़, गुन्नौर, चन्दौसी समेत कई थाना क्षेत्रों में तैनाती बदली गई है। इसके अलावा कुछ उपनिरीक्षकों को चुनाव सेल और सोशल मीडिया सेल में भी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.