Sambhal News: थाने की हवालात से शस्त्रागार तक एएसपी ने परखी व्यवस्था
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने थाना रजपुरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने थाना कार्यालय पहुंचकर महत्वपूर्ण अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन किया। लंबित अभिलेखीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा रिकॉर्ड को नियमानुसार अद्यतन और व्यवस्थित रखने को कहा। साथ ही जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.