Sambhal News: थाना प्रभारी ने लिया सांकरा गंगा घाट का जायजा
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: श्रावण मास में गंगा स्नान और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी धीरज सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव पंकज कुमार के साथ सांकरा गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रावण मास के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ विचार-विमर्श करते हुए गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी संकेत लगाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.