संभल, नवम्बर 2 -- Sambhal News: धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण और खुशहाल माहौल में संपन्न कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग उठाई है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इजरायली के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जाए। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए। दीपावली पर मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और चौराहों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि महिलाओं की सुरक्षा बनी रहे और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा त्यो...