संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: आगामी बारावफात और रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रशासन से तैयारियां समय रहते पूरी कराने की मांग उठाई। जिला सचिव सईद अख्तर ईसरायली के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम विकासचन्द्र को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें त्योहारों के दौरान शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली और यातायात समेत जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बारावफात के जुलूस मार्ग पर मौजूद गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और मार्ग को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही मदरसों, मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों, गिरजाघरों और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक रक्षाबंधन को देखते हुए बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक...