Sambhal News: तेज हवा और बारिश से मकान की दीवार गिरी, पांच लोग घायल
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र के मेहराना गांव में रविवार सुबह तेज हवा और बारिश के चलते मकान पर लगा टीन शेड उड़ गया। इसके बाद दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में रवि कुमार (30) पुत्र कमल सिंह निवासी मेहराना, शगुन (17) पुत्री राजा बाबू निवासी मेहराना, छवि (5) पुत्री संजय निवासी पतेई खालसा, खुशी (18) पुत्री विजय सिंह और वर्षा (18) पुत्री मुन्नालाल निवासी शेखूपुर जकड़ी दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.