Sambhal News: तेज हवा और बारिश ने फिर बर्बाद की धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल/काफूरपुर, संवाददाता। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। वहीं रविवार देर रात हुई बारिश ने खेतों में खड़ी बची हुई फसल को भी प्रभावित कर दिया। खेतों में पानी भरने से धान गलने लगा है। धान के साथ उड़द की फसल पर भी बारिश की मार पड़ी है। लगातार मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। लोगों को ठंड का अहसास हुआ और कई लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। बारिश के बीच स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचे। वहीं बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा देर से खुले। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकलने से लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.