संभल, अगस्त 17 -- Sambhal News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी में जुड़ा एक बैल भी हादसे में मर गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी धीरेन्द्र (50) सोमवार तड़के करीब चार बजे अपने बेटे सुमित (18) के साथ बैलगाड़ी लेकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही बैलगाड़ी जुनावई कस्बे के समीप मेरठ-बदायूँ हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी。

दुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर ...