Sambhal News: तेज रफ्तार रोडवेज की टक्कर से घायल किशोरी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोठना निवासी कीर्ति पुत्री हरि सिंह 31 जुलाई को अपनी सहेली मीना पुत्री कल्लू के साथ सामान खरीदने गुन्नौर आई थी। दोनों सहेलियां बाजार से खरीदारी करने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही वह बबराला-बदायूं हाईवे पर स्थित कोतवाली के पास पीली कोठी के सामने पहुंचीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कीर्ति को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोरी उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं थीं। किशोरी को लहूलुहान हालत में देख राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.