Sambhal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढैया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कैल की मढैया निवासी दीपक पुत्र सरवन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता सरवन दिल्ली से घर लौट रहे थे। गांव में दाखिल होते समय गांव निवासी महेश पुत्र डम्बर सिंह यादव ने तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में सरवन के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.