संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर विकासखंड कार्यालय के सामने शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बदायूं जनपद के गांव शिकारपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) शनिवार को जुनावई स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन अपने फुफेरे भाई हरेन्द्र कुमार से मिलकर बाइक से गांव लौट रहा था। मेरठ-बदायूं हाईवे पर विकासखंड कार्यालय के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।पुलिस ने घायल प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।...