Sambhal News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: रजपुरा-बहजोई मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कैंटर ने न्योरा गांव के पास तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सिंहपुर थरेसा निवासी महावीर पुत्र बलवीर सिंह बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महावीर को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.