संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: बबराला-बहजोई मार्ग पर सोमवार शाम सुगंध वाटिका के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना कैलादेवी के गांव अमावती खिरनी निवासी बाइक सवार सुरेंद्र, उसकी पत्नी नीरज और दो मासूम बच्चे निर्देश व हरदेश घायल हो गए। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...