संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गुरुवार दोपहर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खाना खाने दुकान से घर आ रहे बेल्डिंग करने वाले युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है। थानाक्षेत्र के गांव खग्गूपुरा निवासी 21 वर्षीय अनुज पुत्र नरेश कुरकावली में बेल्डिंग का काम करता था। गुरुवार दोपहर को वह खाना खाने के लिए बाइक लेकर घर आ रहा था। कुरकावली गांव से निकलते ही संभल की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनुज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। ...