संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के गंगावास गांव में तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई है। बछड़े का शिकार किए जाने और जंगल-खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीण सतर्क हैं। ग्रामीण अब अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं और समूह बनाकर खेतों की ओर जा रहे हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। तेंदुए के डर से पशुपालक भी अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ जल्द पकड़ा जाए, ताकि गांव में बनी दहशत खत्म हो सके। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बछड़े की मौत के बाद जंगल में तेंदुए की तलाश, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...