Sambhal News: तेंदुए की दहशत बरकरार, ग्रामीणों में डर का माहौल
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के बड़ागांव में तेंदुए को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेत में पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद से ही ग्रामीण पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। लोगों खेतों पर इकठ्ठा होकर जा रहे है। वहीं वन विभाग की टीम ने भी दूसरे दिन शनिवार को भी तेंदूए को तलाश किया। शुक्रवार शाम गांव निवासी राजीव कुमार अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सोत नदी के पास उन्हें यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को सामने देखकर राजीव घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह डर के चलते वापस गांव लौट आए और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.