Sambhal News: तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है ओ मां गाना सुन भावुक हुए श्रोता
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: मेला गणेश चौथ के अवसर पर भूपाल रंगमंच पर इंडियन टैलेंट सर्च क्लब के अध्यक्ष प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को मां परमेश्वरी प्रताप सिंह गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, रामपुर, बुलन्दशहर, बहजोई, चन्दौसी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभावानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गायन प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई। जिसमें पहला राउंड प्रतिभागियों के माता-पिता को समर्पित था। दूसरे राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी पसंद के गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें विश्वास ने वक़्त का ये परिंदा से कार्यक्रम शुरु किया। उसके बाद कविता यादव ने यशोदा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.