Sambhal News: तुलसी जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से महाकवि भक्त शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में सनातन पब्लिक स्कूल संभल में चित्रकला, हनुमान चालीसा गायन और मानस गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संभल सहित आसपास के विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि सुशील कुमार, विशिष्ट अतिथि सुमंत शुक्ला, संरक्षक कमलकांत तिवारी तथा संस्था अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा ने मां सरस्वती और गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था अध्यक्ष ने सरस्वती वंदना और भारत वंदना प्रस्तुत की। संरक्षक कमलकांत तिवारी ने बताया कि करीब 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.