Sambhal News: तुर्की कोल्ड स्टोरेज के कथित अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण का नोटिस
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: शहर के मोहल्ला फर्रर्खपुर में तुर्की कोल्ड स्टोरेज एंड जनरल मिल्स के कथित अनधिकृत निर्माण पर प्रशासन ने अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विनियमित क्षेत्र सम्भल के नियत प्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर आदेश प्राप्त होने की तारीख से सात दिन के भीतर निर्माण स्वयं गिराने के निर्देश दिए हैं। तय अवधि में निर्माण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण करा सकता है। इस कार्रवाई पर आने वाला खर्च भी संबंधित पक्ष से भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल किया जाएगा। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि मोहल्ला फर्रर्खपुर, तहसील एवं जिला सम्भल में गाटा संख्या 285, 286, 287, 288, 289 और 292 में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किए जाने की शिकायत आई थी। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.