Sambhal News: तीन साल से लापता महिला को जुनावई पुलिस ने कासगंज से सकुशल बरामद किया
संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव करियामई से करीब तीन वर्ष पहले लापता हुई महिला को जुनावई थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम की सक्रियता से महिला को जनपद कासगंज से बरामद किया। गांव करियामई निवासी रामनिवास ने 23 फरवरी 2024 को जुनावई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही रहने वाला धान सिंह उसकी पत्नी संजू को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन काफी समय तक महिला का पता नहीं चल सका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में महिला की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी धीरज सिंह और एसएसआई भारत सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे। पुलिस ने गोपनीय सूचना और सुरागरसी-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.