संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांव ततारपुर संदल से चंदनकोटा मार्ग पर महिला का शव पड़ा मिला था। तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस की चार टीम अभी तक शव की शिनाख्त नहीं करा पाई हैं। नियम के अनुसार सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें महिला की मौत का कारण स्पष्ठ हो सकेगा। प्रथम दृष्टया सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। थाना क्षेत्र में ततारपुर संदल गांव के बाहर शुक्रवार सुबह चंदनकोटा मार्ग पर करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। महिला के सिर पर चोट का निशान था, जबकि कान से खून निकलकर सड़क पर फैला हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के हालात का जायजा लिया था। फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए थे। पुलिस की चार टीम महिला की पहचान कराने ...