संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिले की तीनों प्रमुख तहसीलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। डीएम ने गुन्नौर, संभल और चंदौसी तहसीलों में पूर्व में तैनात रहे एसडीएम को पुन: भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने गुन्नौर के एसडीएम विकास चंद्र को अब संभल का एसडीएम बनाया गया है। विकास चंद्र इससे पहले भी संभल तहसील में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डिप्टी कलेक्ट्रेट में तैनात अवधेश कुमार वर्मा को गुन्नौर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। अवधेश कुमार वर्मा भी पूर्व में गुन्नौर में एसडीएम रह चुके हैं और क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था से भली-भांति परिचित हैं। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद से चार एसडीएम गए, दो ही मिले इसी क्रम में डिप्टी कल...