Sambhal News: तीन घरों में चोरी, नकब लगाकर जेवर और नकदी ले उड़े चोर
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अटवा गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया और मकानों की पिछली दीवार में नकब लगाया और जेवरात समेत नकदी चोरी करके ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। लगातार क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं से ग्रामीणों में चोरों को लेकर भय का माहौल बन गया है। गांव अटवा निवासी पीड़ित पूरन सिंह पुत्र होराम सिंह ने बताया कि रात के समय परिवार के सभी लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगाया और घर में प्रवेश किया। चोर कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब कमरे में परिवार के लोग गए तो दीवार कटी हुई और सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं चोरों ने भगवान दास के घर को भी निशाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.