Sambhal News: तिरंगा मार्केट के प्रधान बने नोमान, दुर्वेश उपप्रधान
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: नगर स्थित तिरंगा मार्केट के दुकानदारों और व्यापारियों ने सर्वसम्मति से मोहम्मद नोमान को प्रधान तथा दुर्वेश सैनी को उपप्रधान चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिरंगा पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में मार्केट की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और राष्ट्रीय पर्वों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी भी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने तिरंगा मार्केट की सामाजिक सद्भाव और एकता की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल का विस्तार किया, नई कार्यकारिणी घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.